चूरू में खेजड़ी के पेड़ से गिरने से किसान की मौत…
गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
चूरू के दूधवाखारा थाना क्षेत्र के गांव बाडकी में खेत में खेजड़ी के पेड़ से गिरकर एक किसान की मौत हो गई। एएसआई सुरेश कुमार के अनुसार, 68 वर्षीय जीवणराम खेत में कृषि कार्य करते हुए बकरियों के लिए टहनियां तोड़ने के लिए खेजड़ी के पेड़ पर चढ़े थे। इस दौरान वह पेड़ से गिर गए, जिससे उनकी गंभीर चोटें आईं।
परिजनों ने उन्हें निजी वाहन से डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को मॉर्च्युरी में रखवाया और रिपोर्ट दर्ज कर पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया।
Comments are closed.