चूरू में ज्वैलरी शॉप में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार…

चोरी में इस्तेमाल की गई कार भी जब्त, जल्द बरामद होंगे चोरी का माल

चूरू के रतनगढ़ थाना क्षेत्र में आरबी ज्वेलरी शॉप में हुई चोरी का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा किया है। एसपी जय यादव के अनुसार, 30 नवंबर की रात रतनगढ़ मुख्य बाजार स्थित ज्वेलरी शॉप से सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी हुई थी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और एफएसएल टीम ने महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपियों की तलाश की और कुचामन शहर में उनका पीछा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में बनारसीदास, अजय सिंह और यादाराम बावरी शामिल हैं, जिन्होंने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस ने चोरी में उपयोग की गई कार को भी जब्त कर लिया है और जल्द ही चोरी की गई सामग्री की बरामदगी का दावा किया है।

Comments are closed.