चूरू में बुजुर्ग से 70 हजार रुपए की चोरी, पुलिस ने शुरू की जांच…

नया बस स्टैंड पर बस चढ़ते वक्त बुजुर्ग की जेब से 70 हजार रुपए हुए चोरी, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

चूरू शहर के नया बस स्टैंड पर मंगलवार को एक बुजुर्ग व्यक्ति से 70 हजार रुपए की चोरी का मामला सामने आया। पीड़ित बुजुर्ग गिरधारीलाल (67), जो तारानगर तहसील के गांव मोरथल के निवासी हैं, ने बताया कि वह 70 हजार रुपए लेकर चूरू आए थे, जिसे उन्हें रामदेवरा स्थित अपने ससुराल में किसी को देना था।

गिरधारीलाल के अनुसार, जब वह नया बस स्टैंड पर बस में चढ़ रहे थे, तब किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी जेब से 70 हजार रुपए चुरा लिए। इसके बाद उन्होंने कोतवाली थाने में इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद अभय कमांड सेंटर और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की है। पुलिस इस फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है।

Comments are closed.