चूरू में CLC का DTSE 2026 सम्मान समारोह आयोजित, प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान
चूरू में CLC का DTSE 2026 सम्मान समारोह आयोजित, प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान
सीएलसी द्वारा आयोजित डीटीएसई 2026 (जिला स्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा) में भाग लेने वाले चूरू जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए चूरू में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों को सराहा गया और उन्हें सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया।विस्तृत जानकारी देते हुए सीएलसी के जूलॉजी फैकल्टी मेम्बर सुनील श्योराण ने बताया कि सीएलसी द्वारा चूरू जिले के कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए इस प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन किया गया था, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानना एवं उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। समारोह के दौरान प्रत्येक कक्षा में प्रथम से लेकर पाँचवीं रैंक तक स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही सभी प्रतिभागियों को मेडल, मेमेंटो एवं प्रमाण-पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शिक्षकों एवं अतिथियों ने उन्हें निरंतर मेहनत करने, अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने तथा आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर अभिभावकों एवं विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम ने न केवल विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाया, बल्कि उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित भी किया।सीएलसी द्वारा आयोजित इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, जिससे वे अपने शैक्षणिक और करियर लक्ष्यों को प्राप्त कर सकें।
Comments are closed.