चूरू-हनुमानगढ़ मेगा हाईवे हादसा…

सफारी और कैंटर की टक्कर में 5 की मौत, 2 घायल

चूरू-हनुमानगढ़ मेगा हाईवे पर 3 दिसंबर की रात को हुए एक दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सरदारशहर के बुकनसर फांटा के पास हुआ, जहां एक टाटा सफारी गाड़ी और एक कैंटर की आमने-सामने की टक्कर हो गई। दुर्घटना में सफारी में सवार चार लोग मौके पर ही दम तोड़ गए, जबकि एक अन्य घायल ने अस्पताल जाते हुए रास्ते में दम तोड़ दिया।

पुलिस ने सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर घायलों को राहत दी और स्थानीय लोगों की मदद से गाड़ी में फंसे लोगों को निकाला। तीन घायलों को बीकानेर रेफर किया गया, जिनमें से एक की रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने हादसे के कारणों में मोड़ और तेज रफ्तार को जिम्मेदार बताया है।

Comments are closed.