जमीनी विवाद को लेकर दुकान में तोड़फोड़, रेहड़ी उठाने का मामला…
गुढ़ागौड़जी कस्बे में सीसीटीवी में कैद हुई घटना
गुढ़ागौड़जी कस्बे के मुख्य बाजार में जमीनी विवाद को लेकर एक दुकान में तोड़फोड़ और रेहड़ी को उठाकर ले जाने का मामला सामने आया है। रिपोर्ट के अनुसार, 12 दिसंबर को शाम के समय 5 से 6 लोगों ने दुकान में तोड़फोड़ की और दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़कर गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद, पुलिस के आने पर आरोपी मौके से फरार हो गए।
रात 10 बजे के आसपास आरोपी फिर से दुकान पर पहुंचे, जहां उन्होंने तोड़फोड़ की और वहां खड़ी रेहड़ी को उठा कर ले गए। शिकायतकर्ता, गुमान सिंह, जो कि दुकान के मालिक हैं, ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। गुमान सिंह ने बताया कि आरोपी कई दिनों से उसे परेशान कर रहे हैं और वे आदतन बदमाश हैं, जिनसे उसे जान-माल का खतरा बना हुआ है।
घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें आरोपी दुकान में तोड़फोड़ करते हुए रेहड़ी ले जाते हुए नजर आ रहे हैं। उद्योग नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जो हैड कॉस्टेबल हरीराम के नेतृत्व में की जा रही है।
Comments are closed.