जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में ‘विकसित राजस्थान: 350 बिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था की ओर’ विषय पर टॉक शो आयोजित…
राजस्थान को 2030 तक अधिशेष अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में विशेषज्ञों के विचार
जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में ‘विकसित राजस्थान: 350 बिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था की ओर’ विषय पर एक महत्वपूर्ण टॉक शो का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने किया। पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (पीएचडीसीसीआई) के सहयोग से आयोजित इस सेमिनार में राज्य की आर्थिक क्षमताओं, विशेषकर खाद्य प्रसंस्करण और पर्यटन क्षेत्रों पर गहन चर्चा की गई।
मुख्य अर्थशास्त्री एस.पी. शर्मा ने राजस्थान की भूमिका को वैश्विक अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि 2030 तक राज्य अधिशेष अर्थव्यवस्था बन सकता है। जयपुरिया इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर डॉ. प्रभात पंकज ने छात्रों को वैश्विक अवसरों पर ध्यान केंद्रित करने की प्रेरणा दी और श्वेत पत्र रिपोर्ट 2024 का विमोचन किया।
समारोह में विशेषज्ञों ने कृषि, प्रौद्योगिकी, पर्यटन, फिनटेक और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में विकास की संभावनाओं पर अपने विचार साझा किए। सेमिनार के दौरान राजस्थान को 350 बिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए ठोस कदमों की रूपरेखा पेश की गई, जिससे राज्य के आर्थिक भविष्य को नई दिशा मिल सकती है।
Comments are closed.