Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
शुक्रवार को जयपुर-बीकानेर बाइपास पर दो घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। धोद चौराहा, रामपुरा, कंवरपुरा, पालवास और नानी चौराहे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। इस दौरान एक एंबुलेंस भी जाम में फंसी, जो एक मरीज को अस्पताल ले जा रही थी। जाम के कारण वाहन रेंग-रेंग कर चलने लगे।
सीकर सदर थाना पुलिस और ट्रैफिक पुलिस ने जाम को हटाने के लिए लगातार कोशिश की, लेकिन स्थिति सामान्य होने में समय लगा। इस जाम ने यात्रियों और स्थानीय लोगों को भारी असुविधा दी, और जाम की समस्या को लेकर लोगों ने प्रशासन से जल्द समाधान की उम्मीद जताई।
Comments are closed.