जयपुर में पीएम मोदी के आगमन के लिए सीकर में नियंत्रण कक्ष स्थापित…

17 दिसंबर को पीएम मोदी के कार्यक्रम की समन्वय के लिए चैकपोस्ट से सूचना प्राप्त करने की व्यवस्था

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 दिसंबर को जयपुर आगमन के दौरान समन्वय और लाभार्थियों की सुविधा के लिए सीकर के प्रवेश मार्गों पर चैकपोस्टों से प्राप्त सूचना को समग्र प्रभारी अधिकारी तक पहुंचाने के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। अतिरिक्त कलेक्टर रतन कुमार द्वारा जारी किए गए संशोधित आदेश के अनुसार, यह नियंत्रण कक्ष कलेक्ट्रेट स्थित कमरे नंबर 36 में संचालित होगा और 18 दिसंबर को दोपहर 2 बजे तक कार्यरत रहेगा।

कक्ष में अलग-अलग शिफ्ट्स में जिम्मेदार अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक अजय कुमार, दोपहर 2 से रात 10 बजे तक बनवारी लाल और रात 10 से सुबह 8 बजे तक सोहन लाल शर्मा को नियुक्त किया गया है। कुणाल राहड़, सहायक कलेक्टर (मुख्यालय सीकर), इस नियंत्रण कक्ष के समग्र प्रभारी अधिकारी होंगे।

Comments are closed.