जलदाय विभाग के प्रतिबद्ध कर्मचारी मोहम्मद फारूक भाटी हुए सम्मानित
जलदाय विभाग के प्रतिबद्ध कर्मचारी मोहम्मद फारूक भाटी हुए सम्मानित
जलदाय विभाग के प्रतिबद्ध कर्मचारी मोहम्मद फारूक भाटी हुए सम्मानित
सीकर।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर जलदाय विभाग, सीकर द्वारा आयोजित विशेष कार्यक्रम में विभाग के एक समर्पित कर्मचारी मोहम्मद फारूक भाटी को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।
सर्किल स्तर पर आयोजित सम्मान समारोह में वरिष्ठ अधिकारियों ने श्री भाटी के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें सेवा के प्रति समर्पण, ईमानदारी और विशेष योगदान के लिए सम्मान प्रदान किया। अधिकारियों ने कहा कि मोहम्मद फारूक भाटी की कार्यनिष्ठा और जनसेवा के प्रति लगन पूरे विभाग के लिए प्रेरणास्रोत है। इस अवसर पर अधिकारियों ने यह भी कहा कि विभाग का उद्देश्य ऐसे कर्मठ और ईमानदार कर्मचारियों को प्रोत्साहित करना है, जो अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हैं। यह सम्मान समारोह विभाग में कार्यसंस्कृति को मजबूत करने और उत्कृष्ट सेवा भाव को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कर्मचारियों ने भी श्री भाटी को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Comments are closed.