जिला स्तरीय महिला सम्मेलन: सरकार की योजनाओं से महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम…

योजनाओं से महिलाओं को मिल रही नई पहचान और सहयोग

प्रदेश सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर शनिवार को टाउन हॉल में जिला स्तरीय महिला सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में मंचस्थ अतिथियों ने राजीविका की चार लखपति दीदी और एक ड्रोन दीदी का सम्मान किया। इसके अलावा, बैंकों से लोन स्वीकृति और रिवॉल्विंग फंड के चेक भी वितरित किए गए। पीएम सूर्य घर योजना के लाभार्थियों को इलेक्ट्रिक इंडक्शन कुकर दिए गए। सम्मेलन में डिजिटल सखी 2.0 और बढ़ता बचपन 2.0 कार्यक्रम का भी उद्घाटन किया गया। सम्मेलन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में उदयपुर में हुए प्रदेश स्तरीय सम्मेलन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ा रहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक हरलाल सहारण ने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जिले की महिलाओं को सशक्त बनाने की बात की। विशिष्ट अतिथि जिला प्रमुख वंदना आर्य और कलेक्टर अभिषेक सुराना ने नशा मुक्त चूरू अभियान, डिजिटल सखी 2.0 और बढ़ता बचपन 2.0 कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। अन्य अतिथियों ने विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने वाली महिलाओं को सम्मानित किया।

Comments are closed.