जिले में तीन गुमशुदगी मामले, युवतियां और महिला घर से बिना बताए गायब…
परिवारों ने की पुलिस में रिपोर्ट, तलाश जारी
जिले में तीन गुमशुदगी के मामले सामने आए हैं, जिनमें दो युवतियां और एक महिला शामिल हैं। तीनों ही अपने-अपने घरों से बिना बताए कहीं चली गईं, और अब तक उनका कुछ पता नहीं चल पाया। पहला मामला 19 साल की युवती से संबंधित है, जिसके भाई ने 6 दिसंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई। भाई के अनुसार, युवती खाना खाकर अपने कमरे में सोने गई थी, लेकिन अगले दिन जब परिवार वाले उसे ढूंढने लगे, तो वह कमरे में नहीं मिली। परिवार ने आसपास और रिश्तेदारों में तलाश की, लेकिन युवती का कोई पता नहीं चल पाया।
दूसरे मामले में 37 साल की महिला के पति ने 2 दिसंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई। पति के मुताबिक, महिला शाम 6 बजे के बाद बिना बताए घर से निकल गई और अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है। तीसरे मामले में 23 साल की युवती का भाई भी पुलिस के पास पहुंचा। उसने बताया कि 3 दिसंबर की सुबह 11 बजे उसकी बहन बिना बताए घर से चली गई और तब से उसका कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस ने इन तीनों मामलों की जांच शुरू कर दी है, लेकिन फिलहाल इन गुमशुदा महिलाओं और युवतियों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
Comments are closed.