जीणमाता थाना पुलिस ने रेप के आरोपी को किया गिरफ्तार…
वारदात में इस्तेमाल बाइक भी बरामद, पुलिस ने की पूछताछ शुरू
सीकर जिले की जीणमाता थाना पुलिस ने रेप के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने आरोपी हंसराज उर्फ राहुल (21) को गोरिया-खंडेला मार्ग पर दबिश देकर पकड़ा। वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद कर ली गई है। आरोपी पर पीड़िता को डरा-धमकाकर बार-बार दुष्कर्म करने का आरोप है। पीड़िता ने 28 नवंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें उसने धमकी और दुष्कर्म की घटनाओं का उल्लेख किया।
पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी की तलाश में कई इलाकों में छानबीन की। आखिरकार, मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी से मामले से जुड़े और भी तथ्यों के सामने आने की संभावना है। पुलिस टीम में कांस्टेबल महेंद्र, राजेश, कमलेश और सुमन की अहम भूमिका रही।
Comments are closed.