जेजेटी यूनिवर्सिटी में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बैडमिंटन प्रतियोगिता का दूसरा दिन…
मेजबान जेजेटी यूनिवर्सिटी ने शानदार प्रदर्शन किया
झुंझुनूं स्थित जेजेटी यूनिवर्सिटी में चल रही ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बैडमिंटन प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुधवार को 16 मुकाबले खेले गए। महिला और पुरुष दोनों वर्गों में मेजबान जेजेटी यूनिवर्सिटी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्रमशः मुजफ्फरपुर को 5-0 और आंध्रप्रदेश को 3-0 से हराया।
आयोजन सचिव डॉ. अरुण कुमार के अनुसार, पुरुष वर्ग में मुंबई यूनिवर्सिटी ने मणिपुर यूनिवर्सिटी को 4-1 से, वहीं चितकारा यूनिवर्सिटी पंजाब ने आंध्र यूनिवर्सिटी को 5-0 से हराया। महिला वर्ग में चितकारा यूनिवर्सिटी पंजाब और रीवा यूनिवर्सिटी बेंगलुरु ने 3-0 से अपनी-अपनी जीत हासिल की। प्रतियोगिता में अन्य मुकाबलों में विभिन्न यूनिवर्सिटी के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। इस अवसर पर यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट डॉ. देवेंद्र सिंह ढुल और रजिस्ट्रार डॉ. अजीत कुमार भी मौजूद रहे।
Comments are closed.