जोधपुर में ओवरटेक के प्रयास में मिनी बस और ट्रेलर की टक्कर, पिता-पुत्री की मौत…
21 लोग घायल, एक महिला की हालत गंभीर
जोधपुर-जैसलमेर नेशनल हाईवे-125 पर रविवार रात 9:15 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक मिनी बस और ट्रेलर के बीच भयंकर टक्कर हो गई। हादसे में पिता-पुत्री की मौत हो गई, जबकि 21 लोग घायल हो गए। घायलों में एक बच्ची और 12 महिलाएं शामिल हैं, जिनमें से एक महिला की हालत गंभीर है।
हादसा बालेसर के आगोलाई इलाके में हुआ, जब मिनी बस के ड्राइवर ने एक वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इस दौरान सामने से आ रहे ट्रेलर से बस की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और बस में सवार लोग फंस गए।
घायलों की पहचान और उपचार
घायलों में शामिल सभी लोग एक ही परिवार के थे। हादसे में जोधपुर निवासी शिव प्रसाद बिस्सा (40) और उनकी बेटी लक्षिता उर्फ रक्षा जोशी (21) की मौत हो गई। यह परिवार हाल ही में शादी के बाद आशापुरा माता मंदिर दर्शन करने जा रहा था। दुर्घटना में घायल 21 लोगों का इलाज जोधपुर के मथुरादास माथुर (एमडीएम) अस्पताल में चल रहा है।
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर सभी को बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर हाईवे पर जाम को हटवाया।
Comments are closed.