जोधपुर में 10 लाख की लूट के मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी…

"पूर्व में वांछित आरोपी रामनिवास मेघवाल गिरफ्तार"

जोधपुर की रातानाडा थाना पुलिस ने 1 जनवरी को हुई 10 लाख रुपये की लूट के मामले में आरोपी रामनिवास मेघवाल को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी पहले से ही कई संगीन अपराधों में शामिल था और 25 हजार रुपये का इनामी था। रामनिवास मेघवाल पर हत्या का प्रयास, लूट, डकैती और चोरी जैसे 10 मामले दर्ज हैं, और वह पुलिस से बचने के लिए कई राज्यों में फरारी काट रहा था।

पुलिस के अनुसार, लूट की वारदात 1 जनवरी को हुई थी, जब फ्रेश एंड ग्रीन मॉल के कर्मचारी पुखराज विश्नोई 12.49 लाख रुपये का कलेक्शन लेकर बैंक में जमा करने जा रहे थे। रातानाडा भाटी चौराया के पास आरोपी ने अपनी बिना नंबर की पिकअप से मोटरसाइकिल को टक्कर मारी और पुखराज को गिराकर उनका बैग लूट लिया, जिसमें 9.75 लाख रुपये थे।

वारदात के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया था, जबकि रामनिवास मेघवाल को अहमदाबाद से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी की गतिविधियों पर निगरानी रखी और तकनीकी संसाधनों के माध्यम से उसकी लोकेशन ट्रैक की।

Comments are closed.