झुंझुनूं की 126 मेधावी बेटियों को मिलेगा स्कूटी का तोहफा…

कालीबाई भील मेधावी योजना के तहत जारी हुई अंतिम सूची

कालीबाई भील मेधावी योजना के तहत झुंझुनूं की 126 छात्राओं को स्कूटी प्रदान की जाएगी। उच्च शिक्षा आयुक्तालय ने 2023-24 के लिए जारी सूची में प्रदेशभर की 4,052 छात्राओं को पात्र माना है। योजना के तहत 12वीं और 10वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं से ऑनलाइन आवेदन लिए गए थे।

अंतिम सूची जारी होने के बाद, जिला नोडल अधिकारी और प्राचार्य दस्तावेजों का सत्यापन करेंगे। दिव्यांग छात्राओं को स्कूटी के बजाय ट्राई साइकिल का विकल्प दिया जाएगा। साथ ही, अगर किसी ने गलत जानकारी देकर लाभ लिया है, तो विभागीय कार्रवाई होगी। पात्र छात्राओं को नियमों के तहत योजना का लाभ सुनिश्चित करने के लिए सतर्कता बरती जा रही है।

Comments are closed.