झुंझुनूं के विद्यालय में बच्चों को वितरित किए गए स्वेटर, जूते और जुराब…

भगवती देवी पारीक ट्रस्ट ने बच्चों को शीतकालीन वस्त्रों से किया सुसज्जित

झुंझुनूं के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय उत्तरासर में शुक्रवार को विद्यार्थियों को स्वेटर, जूते और जुराब वितरित किए गए। प्रधानाचार्य सरोज चौधरी ने बताया कि यह वितरण भगवती देवी पारीक ट्रस्ट के सहयोग से रजनीश कुमार परमेश्वरलाल पारीक द्वारा किया गया। इस अवसर पर उप सरपंच निर्मला सैनी, राधेश्याम पारीक, रामनारायण पारीक, ख्यालीराम मीणा, मनीराम झाझड़िया समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Comments are closed.