झुंझुनूं के सूरजगढ़ में बंद मकान से नगदी और जेवरात चोरी…
शादी में गए परिवार के मकान पर चोरों ने बोला धावा
झुंझुनूं के सूरजगढ़ कस्बे में एक बंद मकान का ताला तोड़कर चोर 60 हजार रुपये नकद और जेवरात चुराकर फरार हो गए। वारदात कस्बे के वार्ड नंबर 02, काजड़ा चुंगी के पास की है। मकान मालिक रोशनलाल सैन के मुताबिक, परिवार फरीदाबाद में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था, जिसके दौरान चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया।
चोरी की वारदात ऐसे आई सामने
रोशनलाल ने बताया कि वह 22 नवंबर को परिवार सहित मकान में ताला लगाकर फरीदाबाद गए थे। तीन दिन बाद लौटने पर मकान का मुख्य गेट टूटा हुआ मिला और अंदर सामान बिखरा हुआ था। अलमारियों और बक्सों को तोड़कर 60 हजार रुपये नकद, सोने की अंगूठी, दो जोड़ी कान के बाले, तीन जोड़ी चांदी की पायजेब और चार जोड़ी बिछुड़ियां गायब मिलीं।
पुलिस जांच में जुटी
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। ताला तोड़ने में उपयोग हुई लोहे की रॉड बरामद की गई। पुलिस ने बताया कि चोरों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
स्थानीय निवासियों में डर का माहौल
इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग चोरी की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जता रहे हैं और पुलिस से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग कर रहे हैं।
Comments are closed.