झुंझुनूं: तेज रफ्तार थार ने दुकान में मारी टक्कर, युवक की मौत, पांच घायल…

ग्रामीणों का आरोप: बिना रजिस्ट्रेशन गाड़ी और फर्जी नंबर प्लेट का इस्तेमाल

झुंझुनूं जिले के नयासर गांव में सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार थार जीप अनियंत्रित होकर किराना दुकान में घुस गई। इस हादसे में छह लोग घायल हो गए, जिनमें से 23 वर्षीय पुष्पेंद्र की जयपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि दुकान की दीवार ढह गई, और घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

ग्रामीणों ने ड्राइवर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। चश्मदीदों का कहना है कि गाड़ी रेंट पर चल रही थी और इसके नंबर प्लेट और चेसिस नंबर फर्जी थे। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हादसे में गंभीर रूप से घायल राकेश कस्वां और रणवीर कस्वां को जयपुर रेफर किया गया। स्थानीय लोगों ने गाड़ी मालिक की गिरफ्तारी और बिना रजिस्ट्रेशन गाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Comments are closed.