झुंझुनूं नगर परिषद का अतिक्रमण हटाओ अभियान…

मंडावा और चूरू रोड से हटाए गए अस्थाई अतिक्रमण, कड़े निर्देश जारी

गुरुवार को नगर परिषद की टीम ने शहर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी रखते हुए मंडावा व चूरू रोड पर अस्थाई अतिक्रमण हटा दिए। राजस्व अधिकारी नेहा चौधरी और एक्सईएन वेदपाल गोदारा की अगुवाई में यह अभियान चलाया गया, जिसमें मंडावा मोड़, सुभाष मार्ग, जेबी शाह कॉलेज, चूरू रोड, केन्द्रीय विद्यालय और डाइट के आसपास अस्थाई अतिक्रमण हटाए गए।

अतिक्रमण हटाने के बाद दिए गए कड़े निर्देश
टीम ने इस दौरान संबंधित इलाकों में दोबारा अतिक्रमण न करने के कड़े निर्देश दिए। अभियान में कर निर्धारक डॉ. अरविंद कुमार शर्मा, मुख्य स्वच्छता निरीक्षक राजीव जानू, सुशील सैनी, बाबूलाल चन्देल, स्वच्छता निरीक्षक अली हसन सहित अन्य टीम सदस्य शामिल थे।

नगर परिषद का अतिक्रमण हटाने का अभियान जारी रहेगा।

Comments are closed.