झुंझुनूं: बायोमेडिकल कचरा हटाने की मांग पर डीवाईएफआई का प्रदर्शन…

समझौते को लागू करने में देरी पर आंदोलन की चेतावनी

झुंझुनूं के मोडा पहाड़ के पास प्रस्तावित बायोमेडिकल वेस्ट निस्तारण प्लांट को लेकर डीवाईएफआई के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने नगर परिषद और संघर्ष समिति के बीच हुए समझौते को लागू न करने पर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

डीवाईएफआई के योगेश कटारिया ने बताया कि समझौते में प्लांट का ठेका निरस्त करने और खसरा नंबर 201 से बायोमेडिकल कचरा हटाने पर सहमति बनी थी, लेकिन इसे अब तक लागू नहीं किया गया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो प्रभावित लोगों के साथ बड़ा आंदोलन होगा। प्रदर्शन के बाद जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें समझौते को तुरंत लागू करने की मांग की गई।

Comments are closed.