झुंझुनूं में अंबेडकर पार्क में श्रद्धांजलि सभा आयोजित…
संविधान की सुरक्षा को लेकर भास्कर न्यूज की ओर से आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धांजलि अर्पित की गई
झुंझुनूं में मेघवाल समाज संघ द्वारा अंबेडकर पार्क में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें डॉ. भीमराव आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संघ के जिलाध्यक्ष पवन आलड़िया ने कहा कि संविधान से ही आज देश प्रगति कर रहा है और इसकी सुरक्षा हर भारतीय की जिम्मेदारी बनती है। उन्होंने बताया कि इस संविधान ने देश के प्रत्येक नागरिक को न्याय, समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के अधिकार दिए हैं।
इस कार्यक्रम में एसपी के जिलाध्यक्ष प्रदीप चंदल, महासचिव संगठन विकास काला, बलबीर सिंह काला, कोषाध्यक्ष डॉ. अशोक गर्व, डॉ. राजेश सिरोहा, महेंद्र सिंह चाहर, शकील फौजी, विकास फुलवरिया और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
Comments are closed.