झुंझुनूं में नए साल की शुरुआत घने कोहरे के साथ, ठंड बढ़ी…

विजिबिलिटी 50 मीटर से कम, कोल्ड वेव से सर्दी और बढ़ी, मौसम विशेषज्ञों ने दी राहत की उम्मीद

झुंझुनूं में नए साल की पहली सुबह घने कोहरे के साथ हुई, जिससे विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम हो गई। कोहरे के कारण गाड़ियों की रफ्तार धीमी रही और जिलेभर में कोल्ड वेव के चलते दिन में भी रात जैसी ठंडक बनी रही। पिलानी मौसम विभाग के अनुसार, जिले का अधिकतम तापमान 16.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री दर्ज किया गया।

हवा में 85% नमी के चलते चौथे दिन भी घना कोहरा छाया रहा, जो फसलों के लिए लाभकारी साबित हो रहा है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से उत्तर से आने वाली सर्द हवा रुक जाएगी, जिससे तापमान में थोड़ी वृद्धि हो सकती है।

Comments are closed.