झुंझुनूं में पिकअप चोरी का मामला, पुलिस जांच में जुटी…

सूरजगढ़ थाना क्षेत्र से चोरी हुई पिकअप, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की कार्रवाई

झुंझुनूं के सूरजगढ़ थाना क्षेत्र से एक पिकअप चोरी होने का मामला सामने आया है। वाहन घर के भीतर खड़ा था, जिसे रात के समय अज्ञात चोर चुराकर फरार हो गए। पिकअप के मालिक ने सूरजगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई है, और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित नवीन गुप्ता ने शिकायत दर्ज करवाई। उनके अनुसार, पिकअप उनके ड्राइवर सुरेन्द्र के पास थी, जो काम खत्म होने के बाद गाड़ी को घर के बाहर खड़ा कर गया था। सुबह करीब दो बजे सुरेन्द्र ने उन्हें सूचित किया कि गाड़ी चोरी हो गई है। जांच के दौरान टायर के निशानों से यह स्पष्ट हुआ कि चोर वाहन को बेरला की दिशा में ले गए थे।

Comments are closed.