झुंझुनूं में राज्यपाल का एक दिवसीय दौरा…

मंदिर दर्शन, बैठक और अधिकारियों संग चर्चा का कार्यक्रम

राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े मंगलवार को एक दिन के दौरे पर झुंझुनूं पहुंचेंगे। उनके दौरे की शुरुआत सुबह 9 बजे रानी शक्ति मंदिर के दर्शन से होगी। इसके बाद वे दोपहर 12:45 बजे मंजूलता मील के निवास स्थान जाएंगे और 1:30 बजे सर्किट हाउस में लंच करेंगे।

दोपहर 3 बजे राज्यपाल जिला परिषद सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। शाम 4:30 बजे वे झुंझुनूं से जयपुर के लिए रवाना होंगे। जिला कलेक्टर रामावतार मीणा ने इस दौरे को लेकर सभी विभागीय अधिकारियों को तैयारियों के निर्देश दिए हैं।

Comments are closed.