झुंझुनूं में अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक दिवस पर संगोष्ठी…
जागरूकता बढ़ाने और भ्रष्टाचार रोकने के लिए हेल्पलाइन की जानकारी दी गई
सोमवार को झुंझुनूं के सूचना केंद्र सभागार में अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ। चंचलनाथ टीला के पीठाधीश्वर ओमनाथ महाराज और हजरत कमरुद्दीन शाह दरगाह के गद्दीनशीन एजाज नबी की उपस्थिति में वक्ताओं ने भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिए जन जागरूकता का आह्वान किया। एसीबी के एएसपी इस्माइल खान ने रिश्वतखोरी की सूचना देने के लिए हेल्पलाइन नंबर 1064 और व्हाट्सएप नंबर 9413502834 की जानकारी साझा की।
संगोष्ठी में भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वालों का सम्मान किया गया, जिनमें भीमसर की मंजू, सिंघाना के मुकेश गुर्जर, और धनूरी के मोहम्मद आमीन शामिल हैं। कार्यक्रम में एसीबी हेल्पलाइन के पम्पलेट वितरित किए गए, ताकि आमजन भ्रष्टाचार के खिलाफ सक्रिय हो सकें।
Comments are closed.