झुंझुनूं में 6 स्थानों पर खुलेंगे उजाला क्लिनिक…
किशोरों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर दिया जाएगा विशेष ध्यान
झुंझुनूं समेत प्रदेश के 35 जिलों में उजाला क्लिनिक खोले जाएंगे, जिनमें झुंझुनूं में छह स्थानों पर संचालन किया जाएगा। यह क्लिनिक जिला अस्पताल और पांच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थापित होंगे। इनमें किशोर-किशोरियों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के साथ ही मानसिक विकास और परामर्श सेवाएं भी दी जाएंगी।
क्लिनिक में बीपी मशीन, थर्मामीटर, गर्भनिरोधक और जरूरी दवाएं उपलब्ध होंगी। किशोरों के लिए पत्र-पत्रिकाएं, खेल और अन्य गतिविधियों की व्यवस्था भी की जाएगी। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत केंद्र सरकार ने प्रत्येक क्लिनिक के लिए 50,000 रुपए का बजट स्वीकृत किया है। संचालन सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा, जिसमें दोपहर 2 बजे से मेडिकल ऑफिसर की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी।
Comments are closed.