डूंगरपुर में NIA ने मौलाना के घर छापेमारी की…
आतंकी साजिश के खिलाफ कार्रवाई में NIA की कड़ी कार्रवाई
नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) की टीम ने राजस्थान के डूंगरपुर जिले में एक मौलाना के घर पर छापेमारी की। यह कार्रवाई आतंकी साजिश और फंडिंग के संबंध में मिली इनपुट के आधार पर की गई। टीम ने मौलाना से करीब सात घंटे तक पूछताछ की, और उसका मोबाइल भी अपने साथ ले गई।
एसपी मोनिका सेन के अनुसार, एनआईए की टीम ने गुरुवार सुबह करीब 4 बजे डूंगरपुर के चितरी थाना क्षेत्र में गलियाकोट गांव में मौलाना सलमान के घर पर छापा मारा। छापेमारी के बाद मौलाना को चितरी थाने ले जाया गया, जहां उससे पूछताछ की गई। मौलाना सलमान गुजरात के हिलोन का निवासी है और गलियाकोट में एक दरगाह के मदरसे में बच्चों को पढ़ाता है।
देशभर में एनआईए की कार्रवाई
एनआईए ने राजस्थान के डूंगरपुर के अलावा, असम के ग्वालपाड़ा, महाराष्ट्र के औरंगाबाद, मुंबई और अमरावती, उत्तर प्रदेश के झांसी, बरेली, देवबंद और सहारनपुर, बिहार के सीतामढ़ी, पश्चिम बंगाल के हुगली, जम्मू-कश्मीर के बारामूला, रियासी, बडगाम और अनंतनाग, तथा गुजरात के मेहसाणा सहित 19 स्थानों पर छापे मारे। इस दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं, जिनकी जांच जारी है।
Comments are closed.