डोरासर से इंडाली सड़क के डामरीकरण का काम शुरू…
सड़क की गुणवत्ता में सुधार के लिए 90 लाख रुपए की मंजूरी
गुरुवार को डोरासर से इंडाली जाने वाली सड़क के डामरीकरण का काम प्रारंभ कर दिया गया। ठेकेदार धर्मेंद्र सिंह के अनुसार, पिछले तीन महीनों से सैनिक स्कूल से इंडाली जाने वाले रास्ते पर ग्रेवल का काम चल रहा था, जिसे अब डामरीकरण के साथ अंतिम रूप दिया जा रहा है।
पूर्व सरपंच अर्जुन सिंह महला ने बताया कि सैनिक स्कूल के बाहर 700 मीटर तक 30 लाख रुपए की मंजूरी मिली थी, जबकि सैनिक स्कूल से इंडाली तक करीब 3 किलोमीटर सड़क पर 90 लाख रुपए की मंजूरी दी गई है, जिस पर डामरीकरण का काम अब शुरू हो चुका है। इस मौके पर सैनिक स्कूल के कर्नल अनुराग महाजन, महेश झाझड़िया, सुनील झाझड़िया, दिनेश सैनी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Comments are closed.