दिव्य ज्योति दृष्टिहीन विद्यालय में स्वेटर वितरण की …
डॉ जितेंद्र कुमार सोनी आईएएस अधिकारी के चरण पादुका अभियान से प्रभावित होकर 50 जोड़ी चप्पल का वितरण
बलराम नगर सीकर हर्ष रोड दिव्य ज्योति दृष्टिहीन विद्यालय साथ ही हर्ष रोड स्थित दशरथ मनोविज्ञान विद्यालय में स्वेटर वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 77 छात्र-छात्राओं को स्वेटर वितरित किए गए। इन स्वेटर को संतोष देवी, महावीर प्रसाद, विजय कुमार, अमिता देवी, विकास कुमार, रोहन कुमार ठोलिया के सौजन्य से उपलब्ध कराई गई। इस मौके पर प्रियंक जैन, निर्मला शेखावत, नईम तंवर, आशा शेखावत, अभय सिंह, बजरंग सिंह कौशिक आदि मौजूद रहे। शीतलहर के बढ़ने के कारण जरूरतमंद को ठंड से निजात पाने के लिए स्वेटर का वितरण किया गया सभी को आगे आना चाहिए इससे जरूरतमंद गर्म वस्त्र मिल सके। साथ ही मंगलवार को संध्याकालीन डॉ जितेंद्र कुमार सोनी आईएएस अधिकारी के चरण पादुका अभियान से प्रभावित होकर संतोष देवी महावीर प्रसाद के सहयोग से जिला जेल में जरूरतमंद बंदियों को 50 चप्पल का वितरण उपकारापाल निसार अहमद,चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ विकास बाजिया,प्रदीप चाहर,प्रियंक जैन आदि की मौजूदगी में वितरण किया गया।
Comments are closed.