दुर्गा पूजा महोत्सव में नवरात्रि के पाँचवे दिन माता स्कंदमाता की महाआरती
सीकर चन्दपुरा रोड़ स्थित विनायक वाटिका आवासीय कॉलोनी में चल रहे दुर्गा पूजा महोत्सव में नवरात्रि के पाँचवे दिन शनिवार को देवी स्कंदमाता की विशेष आरती की गई.
सीकर चन्दपुरा रोड़ स्थित विनायक वाटिका आवासीय कॉलोनी में चल रहे दुर्गा पूजा महोत्सव में नवरात्रि के पाँचवे दिन शनिवार को देवी स्कंदमाता की विशेष आरती की गई.
विनायक वाटिका विकास समिति के मीडिया प्रभारी मुकेश सोनी ने बताया कि विनायक वाटिका में पिछले पाँच दिन से चल रहे दुर्गा पूजा महोत्सव में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनिता शर्मा, चन्दपुरा ग्राम पंचायत के सरपंच रणवीर सिंह बुरड़क, पार्षद कविता चौधरी एवं महिला मोर्चा की अन्य पदाधिकारियों के पधारने पर कॉलोनी की समस्त महिला मण्डल द्वारा माला पहनाकर एवं पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया.

Comments are closed.