दौसा के सीआरपीएफ इंस्पेक्टर की ड्यूटी के दौरान छत से गिरने से मौत…

सैन्य सम्मान से अंतिम संस्कार, अधिकारी जांच में जुटे

दौसा के मंडावर थाना क्षेत्र के बनावड गांव निवासी सीआरपीएफ इंस्पेक्टर समय सिंह गुर्जर की ड्यूटी के दौरान छत से गिरने से मौत हो गई। शुक्रवार सुबह उनका अंतिम संस्कार सैन्य सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव में किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोग और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

समय सिंह केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 122वीं बटालियन में तैनात थे और वर्तमान में RTC राजगिरी नालंदा बिहार में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत थे। बुधवार को ऑफिस की ऊपरी मंजिल से गिरने के बाद उन्हें गंभीर चोटें आईं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

फिसलने के कारणों की जांच जारी

सीआरपीएफ के अधिकारियों ने बताया कि समय सिंह एक व्यवहार कुशल व्यक्ति थे। छत से गिरने के कारणों की जांच की जा रही है, और इस हादसे में किस प्रकार उनका पैर फिसला, इसका पता लगाया जा रहा है। उनके पार्थिव शरीर को पटना से दिल्ली लाया गया, और वहां से सड़क मार्ग से बनावड गांव तक लाकर अंतिम संस्कार किया गया।

Comments are closed.