धीरासर चारणान में साइकिल वितरण कार्यक्रम…

31 छात्राओं को मिली साइकिलें

गांव धीरासर चारणान के राउमावि में साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य हरिप्रसाद टाक ने की। उप प्राचार्य सूबे सिंह ने जानकारी दी कि सत्र 2024-25 के दौरान कुल 31 छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं। इस अवसर पर भंवरलाल नायक, बन्ने सिंह, मदनदान चारण, पूर्णाराम बगड़िया सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Comments are closed.