नकली सोना और मोती बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश…
पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर नकली मालाएं बरामद की
मण्ड्रेला पुलिस ने नकली सोने और मोतियों की मालाएं बेचने वाले चार शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने झुंझुनूं में एक दुकानदार को ठगने की कोशिश की थी, लेकिन सतर्कता से उनकी योजना नाकाम कर दी गई। पुलिस ने बस स्टैंड के पास कार्रवाई कर आरोपियों के पास से सोने जैसी धातु से बनी 22 मोतियों की माला और एक मोटरसाइकिल बरामद की।
आरोपियों ने पहले भी एक दुकानदार से करीब 4.75 लाख रुपए की ठगी की थी। उस समय पीड़ित ने डर के कारण मामला दर्ज नहीं कराया। दुबारा ठगी के प्रयास के दौरान पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद टीम ने कार्रवाई कर आरोपियों को पकड़ा। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान अन्य ठगी की घटनाओं का भी खुलासा हो सकता है।
Comments are closed.