नर्सिंग कर्मियों ने डीसीपी शुरू करने की मांग की…

जिला कलक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा

राजस्थान राज्य नर्सेज एसोसिएशन ने डीसीपी (डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमेटी) शुरू करने और अन्य मांगों को लेकर जिला कलक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। एसोसिएशन के सीकर जिला अध्यक्ष श्यामलाल बिजारणियां ने बताया कि डीसीपी समय पर नहीं होने के कारण नर्सिंग कर्मियों को पदोन्नति के अवसर नहीं मिल रहे। कई कर्मी उसी पद पर सेवानिवृत्त हो रहे हैं, जिस पर उन्होंने शुरुआत की थी।

बिजारणियां ने बताया कि 2023 में डीसीपी की प्रक्रिया शुरू की गई थी, लेकिन हाई कोर्ट में दायर रीट के कारण इसे रोक दिया गया। विभाग ने अब तक कोर्ट में जवाब दाखिल नहीं किया, जिससे 40 हजार नर्सिंग कर्मियों की पदोन्नति रुकी हुई है। एसोसिएशन ने सरकार से आग्रह किया कि न्यायालय में शीघ्र जवाब देकर कोर्ट का स्टे हटवाया जाए और पदस्थापन सूची जारी की जाए, जिससे नर्सिंग कर्मियों को राहत मिल सके।

Comments are closed.