नीमकाथाना में बेसमेंट में आग, लाखों का इलेक्ट्रिक सामान जलकर राख…
शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की टीम ने मुश्किल से पाया काबू
नीमकाथाना के गणेश्वर वार्ड 12 के कालावत मोहल्ले में बुधवार शाम एक मकान के नीचे बने बेसमेंट में अचानक आग लग गई। आग की लपटों को देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया, और उन्होंने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचित किया।
घटना के समय बेसमेंट में सुरेश वर्मा की इलेक्ट्रिक रिपेयर की दुकान चल रही थी। शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी, और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे बेसमेंट की पट्टियां भी टूटने लगीं। फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और लगभग आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक दुकान में रखा लाखों रुपए का इलेक्ट्रिक सामान जलकर राख हो गया था। सदर थाना हेड कांस्टेबल गजेंद्र जाखड़ ने बताया कि आग पर करीब डेढ़ घंटे की मेहनत के बाद काबू पाया गया और शॉर्ट सर्किट को आग का कारण बताया गया है। मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।
Comments are closed.