नीमकाथाना में लूट: महिला को बंधक बनाकर बदमाशों ने लूटे 23 लाख…
15 मिनट में नकदी और ज्वेलरी लेकर फरार हुए तीन नकाबपोश
नीमकाथाना के नाथूसर गांव में शनिवार सुबह तीन नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर महिला को बंधक बनाकर 12 लाख रुपये नकदी और 11 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने लूट लिए। बदमाशों ने महिला की कनपटी पर बंदूक लगाकर पूरे घर का सामान खंगाला। लूट के समय महिला घर पर अकेली थी, जबकि बच्चे स्कूल गए हुए थे।
SHO जय सिंह बसेरा ने बताया कि बदमाशों ने 15 मिनट के भीतर घटना को अंजाम दिया। नकदी और गहनों के साथ फरार हुए बदमाशों को पकड़ने के लिए इलाके में सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और नाकाबंदी की गई है। पीड़िता के अनुसार, नकदी में बेटी के प्लॉट खरीदने और बेटे की शादी के लिए रखी रकम शामिल थी। मामले की जांच जारी है।
Comments are closed.