पद्मभूषण देवेंद्र झाझड़िया ने सूचना केंद्र में प्रदर्शनी का अवलोकन किया…

 राज्य सरकार की नवाचारों और विकास कार्यों की सराहना

सूचना केंद्र में शुक्रवार को पैरालिंपिक कमेटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष पद्मभूषण देवेंद्र झाझड़िया ने जिला प्रशासन और सूचना व जनसंपर्क विभाग के सहयोग से आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर झाझड़िया ने प्रदर्शनी की व्यवस्था और सामग्री संयोजन की सराहना की। उन्होंने प्रदर्शनी में शामिल राज्य सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे विकास कार्यों, जन कल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों और जिले के नवाचारों का निरीक्षण किया।

झाझड़िया ने डिजिटल सखी 2.0, पुस्तक संवाद, बढ़ता बचपन, और उष्ट्र संरक्षण जैसे नवाचारों का भी प्रदर्शन देखा और कहा कि इन योजनाओं से सेवाओं और सुविधाओं की पहुंच में वृद्धि हुई है। एडीपीआर कुमार अजय ने प्रदर्शनी और एक वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान एपीआरओ मनीष कुमार, अरविंद झाझड़िया, चंदन लॉयल, सहायक प्रशासनिक अधिकारी रामचंद्र गोयल और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Comments are closed.