पाटन क्षेत्र में ओवरलोड ट्रेलरों पर कार्रवाई, 1.31 लाख का जुर्माना

डाबला पुलिस ने बिना नंबर प्लेट और तिरपाल के ओवरलोड ट्रेलरों को जप्त किया, मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई।

पाटन क्षेत्र के डाबला पुलिस थाना ने ओवरलोड ट्रेलरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने शुक्रवार को जीलो श्यामपुरा रोड पर बिना नंबर प्लेट और तिरपाल के ट्रेलरों की जांच की, जिसके दौरान तीन ट्रेलरों को रुकवाकर चेक किया गया। इन ट्रेलरों के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं थे और सभी ओवरलोड थे।

डाबला थानाधिकारी राजवीर सिंह ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले इन ट्रेलरों को मोटर व्हीकल एक्ट के तहत जब्त किया गया। इसके अलावा, परिवहन विभाग ने ओवरलोडिंग के कारण इन ट्रेलरों पर कुल 1 लाख 31 हजार 352 रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान स्पष्ट किया कि ट्रेलरों में ओवरलोड रॉडी डैस्ट भरा हुआ था, जो नियमों का गंभीर उल्लंघन है। यह कार्रवाई सड़क सुरक्षा और नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए की गई है।

Comments are closed.