पाली जिले के रानी निवासी तीन मजदूर एक दुर्घटना का शिकार हो गए, जब उनका बाइक ऊंट से टकरा गई। सोमवार शाम को लापोद गांव से रानी लौटते वक्त केनपुरा के पास एक ऊंट ने बाइक के सामने आकर लात मार दी, जिससे बाइक असंतुलित हो गई और तीनों गिर पड़े।
बाइक पर सवार 40 साल के मोहम्मद साबिर, 54 साल के मोहम्मद हनीफ और 40 साल के सुल्तान घायल हो गए। साबिर की हालत गंभीर होने पर उसे पाली के बांगड़ अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है। हादसे में साबिर का नाक फ्रैक्चर हो गया है, और उसके हाथ-पांव में भी कई चोटें आई हैं।
Comments are closed.