पाली में दो बाइक की टक्कर, पति-पत्नी और तीन बच्चे घायल…

हादसे में घायल परिवार का इलाज पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में जारी

पाली जिले के मांडावास निवासी एक परिवार हादसे का शिकार हो गया, जब दो बाइकें आमने-सामने टकरा गईं। इस दुर्घटना में बाइक सवार पति-पत्नी और उनके तीन बच्चे घायल हो गए। सभी घायलों को पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार, 27 वर्षीय श्रवण अपने परिवार के साथ रविवार शाम को चेंडा गांव रिश्तेदार से मिलने जा रहे थे। इस दौरान रोहट-मांडावास रोड पर सामने से आ रहे एक बाइक सवार ने उनकी बाइक को रॉग साइट से टक्कर मार दी, जिससे वे और उनका परिवार गिर गए। टक्कर के बाद बच्चे दूर गिर गए। दुर्घटना के बाद एंबुलेंस के जरिए उन्हें रोहट हॉस्पिटल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पाली के बांगड़ हॉस्पिटल भेजा गया।

Comments are closed.