पिलानी में पिकअप-ट्रैक्टर ट्रॉली की भीषण भिड़ंत, तीन युवक घायल…
सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा, एक युवक को झुंझुनूं रेफर किया गया
पिलानी कस्बे में बुधवार रात को एक भीषण हादसा हुआ, जिसमें पिकअप और ट्रैक्टर ट्रॉली की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा साबू कॉलेज के पास हुआ, जब पिकअप पिलानी बस स्टैंड की ओर जा रही थी और सामने से भूसे से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली आ रही थी। सड़क किनारे पैदल चल रही दो लड़कियों को बचाने के प्रयास में पिकअप ट्रॉली से टकरा गई।
हादसे में पिकअप के दो टुकड़े हो गए और इसमें सवार तीन युवक घायल हो गए। पिलानी के राजेश (30), झेरली के सुनील (20) और धींधवा के मनोज (23) गंभीर रूप से घायल हुए। सभी पिकअप की केबिन में फंसे हुए थे, जिन्हें स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला और एम्बुलेंस से बिरला सार्वजनिक अस्पताल भेजा। राजेश को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उसे झुंझुनूं रेफर किया गया, जबकि सुनील और मनोज को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है और पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया, हालांकि किसी भी पक्ष ने अब तक मामला दर्ज नहीं कराया है।
Comments are closed.