पिलानी रोड रेल फाटक पर ओवरब्रिज निर्माण का काम फिर से शुरू…
24 दिसंबर तक प्रतिदिन तीन घंटे का ब्लॉक मिलेगा
पिलानी रोड स्थित रेल फाटक पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज का काम रविवार रात से फिर से शुरू कर दिया गया है। यह काम 24 दिसंबर तक प्रतिदिन तीन घंटे के ब्लॉक में पूरा किया जाएगा। दो क्रेनों, 40 मजदूरों और दो इंजीनियरों की टीम इस परियोजना पर काम कर रही है।
यह ओवरब्रिज का काम पिछले साढ़े छह महीने से बंद पड़ा था, जिसके कारण शहर के कई वार्डों की 15 हजार से अधिक आबादी प्रभावित हो रही थी। विद्यार्थियों, खिलाड़ियों और अस्पताल जाने वालों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। वाहन चालकों को 5-6 किमी अतिरिक्त यात्रा करनी पड़ रही थी। निर्माण कंपनी के सुभाषचंद्र पूनिया ने बताया कि निर्धारित समय में ओवरब्रिज का अधूरा काम पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। इस ओवरब्रिज की लंबाई 990 मीटर है और कुल लागत 26.14 करोड़ रुपये है।
Comments are closed.