पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में स्थापना दिवस का आयोजन…

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच पुस्तक का विमोचन

शनिवार को पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बीडीके अस्पताल के डॉ. अरुण बाटड़, सेवानिवृत्त प्राचार्य रामपाल सिंह श्योराण और डीवी शास्त्री अतिथि के रूप में मौजूद थे। प्राचार्य ओमाराम चौधरी ने बताया कि समारोह में छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, भाषण, कविता वाचन आदि की आकर्षक प्रस्तुतियां दी। इसी दौरान, प्राथमिक विभाग की कक्षा 4 की छात्रा अवनी चौधरी द्वारा प्रकाशित पुस्तक का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में शारीरिक शिक्षक प्रमाद पूनिया, प्रधानाध्यापिका सुनीता गोठवाल, वरिष्ठ स्नातकोत्तर अध्यापक महेंद्र सिंह, विक्रम सिंह छापोला सहित स्कूल स्टाफ, छात्र-छात्राएं और अभिभावक उपस्थित थे।

Comments are closed.