पुणे में शूटर सुभाष पिलानिया ने जीते गोल्ड और सिल्वर मेडल…
करंट लगने के बावजूद हिम्मत से हासिल किया यह मुकाम
पुणे में आयोजित 5वीं पैरा नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में अजीतपुरा के शूटर सुभाष पिलानिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग 2 कैटेगरी में गोल्ड और सिल्वर मेडल जीते। पिलानिया ने प्रोन और स्टैंडिंग मिक्स टीम में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से ये पदक हासिल किए। उन्होंने बताया कि एक दुर्घटना में करंट लगने से उनका एक हाथ और पैर खराब हो गए थे, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी और लगातार अभ्यास कर यह सफलता पाई।
Comments are closed.