पुरस्कार पाकर खिले बच्चों के चेहरे।…

शैक्षिक और अशैक्षिक गतिविधियों में उत्कृष्टता के लिए 283 छात्र सम्मानित

एनएच 52 स्थित स्वामी केशवानन्द शिक्षण संस्थान समूह भढाडर की शाखा जोवियल स्कूल में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में संस्थान निदेशक रामनिवास ढाका, एकेडमिक प्रभारी ललिता ढाका ने संस्थान की विभिन्न शैक्षिक एवं अशैक्षिक गतिविधियों में उच्च स्थान प्राप्त करने वाले 283 विद्यार्थियों को मैडल व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। संस्था निदेशक रामनिवास ढाका ने अपने उद्बोधन में छात्रों को लगातार लक्ष्य निर्धारित करके अध्ययन करना चाहिए। इस अवसर पर सहनिदेशक गोपाल सिंह ढाका, चैयरमैन सुरेन्द्र सिंह सहित प्रबंधन सदस्य, स्टाफ एवं बच्चें उपस्थित रहे।

Comments are closed.