पुलिस ने एक घंटे में खोजे 15 लाख के गहने, परिवार को सौंपे…
सीसीटीवी की मदद से गहनों की त्वरित बरामदगी
गुढ़ागौड़जी निवासी विजेंद्र कुमार और उनके परिवार के खोए हुए 15 लाख रुपए के गहनों को पुलिस ने एक घंटे के भीतर ढूंढकर परिवार को लौटा दिया। एसपी भुवन भूषण यादव ने बताया कि विजेंद्र अपने भाई और परिवार के साथ चाचा की बेटी की सगाई में शामिल होने आए थे। मूवी देखने के बाद गहने गायब होने का पता चला।
अभय कमांड सेंटर और पुलिस कंट्रोल रूम की टीम ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से बसंत विहार निवासी जितेंद्र सिंह के पास गहनों का पता लगाया। पुलिस ने गहने बरामद कर परिवादी विजेंद्र कुमार और उनकी पत्नी को सौंप दिए। इस त्वरित कार्रवाई पर पुलिस की प्रशंसा हो रही है।
Comments are closed.