पूर्व प्राथमिक और प्राथमिक शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न…

शिक्षकों को समाज परिवर्तन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का संदेश दिया गया

डाइट में शनिवार को कार्यवाहक सीडीईओ और प्राचार्य गोविंद सिंह राठौड़ के नेतृत्व में पूर्व प्राथमिक और प्राथमिक शिक्षकों के तीन दिवसीय आधारभूत साक्षरता और संख्या ज्ञान संबंधी प्रशिक्षण का समापन हुआ। इस मौके पर सीडीईओ राठौड़ ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक कोई सामान्य वेतन भोगी कर्मचारी नहीं होते, बल्कि वे समाज की दिशा और दशा को बदलने वाले विशिष्ट व्यक्ति होते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षक का मुख्य दायित्व अंतिम पंक्ति में बैठे बच्चे के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना है। डीआरयू प्रभागाध्यक्ष प्रसन्ना मीणा ने प्रशिक्षण की उपयोगिता पर जोर देते हुए कहा कि जो बातें प्रशिक्षण में सिखी गई हैं, उन्हें कक्षा कक्ष में प्रभावी ढंग से लागू करना चाहिए। दक्ष प्रशिक्षक हरिराम सारण ने प्रशिक्षण की रूपरेखा प्रस्तुत की, जबकि राज्य संदर्भ व्यक्ति सचिन ने कार्यक्रम का संचालन किया।

Comments are closed.