पेंशनर्स डे पर बद्री विहार में आयोजित पेंशनर सम्मान समारोह…
24 सूत्रीय मांगपत्र पर चर्चा, बुजुर्गों का सम्मान
राजस्थान पेंशनर्स मंच समिति द्वारा पेंशनर्स डे पर बद्री विहार में पेंशनर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पेंशनर्स जागृति स्मारिका का विमोचन किया गया, और प्रदेश सरकार को प्रस्तुत किए गए 24 सूत्रीय मांगपत्र पर गहन मंथन हुआ।
समारोह की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष गोपीराम जांगिड़ ने की, जबकि सानिध्य राधेश्याम मौर्य का रहा। कार्यक्रम के दौरान 80 वर्षीय रामेश्वर प्रसाद गौड़ सहित 11 बुजुर्गों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर दिवंगत प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. शिव शंकर गर्ग को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम में सत्यनारायण पंवार, डॉ. जेपी यादव, सज्जन सिंह शेखावत, जगदीश प्रसाद चोटिया, हरफूल सिंह खीचड़, श्रीपाल शर्मा सहित करीब 200 पेंशनर्स उपस्थित रहे।
Comments are closed.